A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8.8 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडक भरी सुबह, रेल यातायात प्रभावित

8.8 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडक भरी सुबह, रेल यातायात प्रभावित

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस के साथ आज की सुबह ठंडक भरी रही, हालांकि दृश्यता की खराब स्थिति ने रेल यातायात को प्रभावित किया और तीन ट्रेनों के परिचालन को

rail transport effected due to fog- India TV Hindi
rail transport effected due to fog

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस के साथ आज की सुबह ठंडक भरी रही, हालांकि दृश्यता की खराब स्थिति ने रेल यातायात को प्रभावित किया और तीन ट्रेनों के परिचालन को रद्द करना पड़ा। आर्द्रता का स्तर 31 और 90 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। ( देश की बाकी खबरों के लिए पढ़ें)

 

न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के नीचे आने से हवाओं में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह के समय कोहरा छाये रहने से दृश्यता प्रभावित हुई। कल सुबह भी हल्का कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दिल्ली आने वाली 74 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई और लिच्छवी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों ने अपने निर्धारित समय पर उड़ानें भरी। कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 26 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.6 और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Latest India News