A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे 49 जगहों को डेवलप कर कमाएगी 8 हजार करोड़ रुपए

रेलवे 49 जगहों को डेवलप कर कमाएगी 8 हजार करोड़ रुपए

रेलवे का राजस्व बढ़ाने के इरादे से रेलवे ने देश में रेल भूमि का व्यावसायिक विकास करके 8,000 करोड़ रूपये अर्जित करने की योजना तैयार की है।

Indian Railway- India TV Hindi
Indian Railway

नयी दिल्ली: रेलवे का राजस्व बढ़ाने के इरादे से रेलवे ने देश में रेल भूमि का व्यावसायिक विकास करके 8,000 करोड़ रूपये अर्जित करने की योजना तैयार की है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, कार्याशालाओं और कॉलोनियों के पास ऐसे कई इलाके हैं जो बिना इस्तेमाल के पड़े हैं और योजना के मुताबिक, इन स्थलों को व्यावसायिक तौर पर विकसित किया जाएगा। रेलवे ने इन स्थलों का व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) का सृजन किया गया है।

इस अधिकारी ने बताया कि 497.21 हेक्टेयर के 49 जगहों को रेल भूमि विकास प्राधिकरण को व्यावसायिक विकास के लिए सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इन जगहों का इस्तेमाल कर 7000 करोड़ से 8000 करोड़ रूपये तक राजस्व अर्जित होने की संभावना है। इन 49 जगहों के अतिरिक्त भी रेलवे ने कुछ अन्य स्थानों की व्यावसासयिक उपायोग के लिये पहचान की है।

Latest India News