A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम ने ली करवट, दिल्ली में बारिश तो हिमाचल में भारी बर्फबारी, सर्दी बढ़ी

मौसम ने ली करवट, दिल्ली में बारिश तो हिमाचल में भारी बर्फबारी, सर्दी बढ़ी

नई दिल्ली: कई दिनों के बाद आज समूचे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज तड़के बारिश हुई जिससे आद्रर्ता बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आ गई है। सुबह

Shimla Snowfall- India TV Hindi
Shimla Snowfall

नई दिल्ली: कई दिनों के बाद आज समूचे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज तड़के बारिश हुई जिससे आद्रर्ता बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आ गई है। सुबह चार बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब आधा घंटे तक चला। बाद में रिमझिम बौछारें जारी रहीं। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बारिश होने की खबर है।

दिल्ली में शुक्रवार की शाम से हवाओं की गति में तेजी आ गई थी जिससे ठंडक भी बढ़ गई थी। रात के अंतिम पहर में आखिरकार बारिश शुरू हो गई। पहले हल्की बौछारें पड़ीं और कुछ देर बाद ही बारिश तेज हो गई। सुबह आसमान में बादल जमे हुए हैं और बीच-बीच में हल्की बौछारों का क्रम जारी है।

Delhi Rain

वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई। हिमाचल के शिमला, धर्मशाला सहित कई जगहों पर भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते शिमला, कुफरी, नरकंडा, मशोब्रा में रास्ते बंद हो गए हैं। कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भी बर्फबारी हुई और लोग इसका लुत्फ उठाते देखे गए।

Latest India News