A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह ने तिरूमाला मंदिर में पूजा की

राजनाथ सिंह ने तिरूमाला मंदिर में पूजा की

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पास के तिरूमाला में पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में आज पूजा अर्चना की।

rajnath singh seeks blessings at tirumala temple- India TV Hindi
rajnath singh seeks blessings at tirumala temple

तिरूपति: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पास के तिरूमाला में पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में आज पूजा अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को मंदिर प्रबंधन ने सिल्क की धोती और लड्डुओं का प्रसाद दिया। पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। राजनाथ विजयवाड़ा से 14 घंटे के आध्यात्म दौरे पर बीती रात यहां विमान से आए।

पहाड़ियों में रात भर ठहरने के बाद 66 वर्षीय सिंह सूर्योदय के समय मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर की पूजा की और फिर अतिथि गृह में कुछ देर रूकने के बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। करीब 2000 साल पुराने, पहाड़ियों पर बने इस मंदिर में राजनाथ दूसरी बार आए।

सूत्रों ने बताया कि अब से पहले सिंह 11 दिसंबर 2015 को मंदिर आए थे। सिंह की यात्रा के मद्देनजर वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Latest India News