A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिजर्व बैंक ने बैंकों से नई करेंसी का रिकॉर्ड रखने को कहा

रिजर्व बैंक ने बैंकों से नई करेंसी का रिकॉर्ड रखने को कहा

मुंबई: रिजर्व बैंक ने आज बैंकों से कहा कि वे नए नोटों का रिकॉर्ड रखें। आयकर विभाग और अन्य विधि प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर उंचे मूल्य के नोट जब्त किए जाने के मद्देनजर

new currency- India TV Hindi
new currency

मुंबई: रिजर्व बैंक ने आज बैंकों से कहा कि वे नए नोटों का रिकॉर्ड रखें। आयकर विभाग और अन्य विधि प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर उंचे मूल्य के नोट जब्त किए जाने के मद्देनजर यह निर्देश जारी किया गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि यह महसूस किया जा रहा है कि करेंसी चेस्ट द्वारा जारी इन बैंक नोटों का रिकॉर्ड रखने के लिए उचित प्रणाली होनी चाहिए। इसी के मद्देनजर बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे करेंसी चेस्ट के स्तर तथा शाखा स्तर पर उंचे मूल्य के नोटों का रिकॉर्ड रखें।

दिन के अंत में जारी किए गए नोटों के रिकॉर्ड पर संयुक्त कस्टोडियन और शाखा प्रबंधक द्वारा दस्तखत किए जाएं।

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने कल सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को निर्देश दिया था कि वे पुराने 500 और 1000 के नोटों तथा अन्य वैध मुद्राओं में जमाऔं को कड़ाई से रिकॉर्ड रखें।

Latest India News