A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब एक रुपये का नया नोट जारी करेगी RBI, गुलाबी और हरे रंग का होगा नया नोट

अब एक रुपये का नया नोट जारी करेगी RBI, गुलाबी और हरे रंग का होगा नया नोट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अब एक रूपये के नए नोट जारी करेगी, यह नोट गुलाबी और हरे रंग का होगा। इस नोट के पीछे एक रुपये के सिक्के की तस्वीर होगी।

one rupee new note- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV one rupee new note

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अब एक रूपये के नए नोट जारी करेगी, यह नोट गुलाबी और हरे रंग का होगा। इस नोट के पीछे एक रुपये के सिक्के की तस्वीर होगी। आरबीआई ने आज जारी एक प्रेस रिलीज में इसका ऐलान किया। RBI का कहना है कि नए नोट जारी होने पर मौजूदा चल रहे सिक्कों और नोट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

एक रुपये के नए नोट पर आर्थिक मामलों से सचिव शक्तिकांत दास के हिंदी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर होंगे। आपको बता दें कि इससे पहल आरबीआई ने पुराने हजार और पांच सौ के नोट बंद करने के बाद 2000 और 500 का नया नोट जारी किया था।

 

Latest India News