नई दिल्ली: कश्मीर में सबजार अहमद बट के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन हिजबु़ल मुजाहिदीन के कमांडर का पद खाली हो गया है। पहले खबरें आ रही थी कि रियाज नायको को कमांडर बनाया जा सकता है लेकिन अब खबरों के अनुसार एक और आतंकी ने इस पद के लिए अपना दावा ठोक दिया है। वह आतंकी है सद्दाम पड्डेर। सद्दाम पड्डेर वर्ष 2015 में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा छोडकर हिजबुल में शामिल हो गया था। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं
ऐसे में माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के ऐक्शन में आने के बाद अब आतंकी संगठनों में वर्चस्व की जंग छिड़ सकती है। ऐसा इसलिये भी है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में हिजबु़ल के शीर्ष आतंकी मारे जा चुके हैं। जाकिर मूसा के संगठन छोड़ने के बाद प्रमुख का पद खाली है। जाकिर ने कश्मीर में कथित 'आजादी की लड़ाई' की जगह आतंकी संगठन आईएस के तरीके के जिहाद करने का ऐलान किया था, जिसके बाद संगठन ने उससे किनारा कर लिया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जाकिर के संगठन से अलग होने और बीते हफ्ते सबजार के मारे जाने के बाद कश्मीरी पंडितों का हिमायती माने जाने वाले रियाज को अगले चीफ के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, वह खुद इस दौड़ से अलग हो गया है। उसने कहा है कि सद्दाम नया कमांडर बनने के मौके को अच्छे से भुनाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, 25 साल का सद्दाम पहले भी हिजबुल कमांडर बनने की दौड़ में था, लेकिन मूसा ने बाजी मार ली थी। सद्दाम शोपियां के हेफ गांव से ताल्लुक रखता है। उसने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर पिता के बगीचे में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। उसने पांच साल पहले हथियार उठा लिया था। 2014 तक वह लश्कर के मॉड्यूल का हिस्सा था। उस वक्त अब्बास शेख, राहुल आमीन डार, वसीम शेख और फारूक बिजरान जैसे आतंकी उसके साथी थे।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस समय दक्षिणी कश्मीर में 200 आतंकी सक्रिय हैं, इनमें से 110 आतंकी स्थानीय हैं। पुलिस के मुताबिक, पुलवामा जिले में हिजबुल से 21 आतंकी जुड़े हुए हैं। बाकी के आठ लश्कर के कमांडर अबु दुजाना के साथ है। रियाज भी दुजाना ग्रुप का सदस्य था। बाद में उसने बुरहान वानी के अंडर में हिजबुल जॉइन कर लिया।
ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?
Latest India News