A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई में आयकर विभाग के छापे: 106 करोड़ रपये नकद, 127 किलोग्राम सोना बरामद

चेन्नई में आयकर विभाग के छापे: 106 करोड़ रपये नकद, 127 किलोग्राम सोना बरामद

चेन्नई: आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद कर चोरी के मामलों की जांच करने के लिए शहर के कई स्थानों पर छापे मारे तथा 106 करोड़ रपये नकद और 127 किलोग्राम वजन की सोने की

Raid- India TV Hindi
Raid

चेन्नई: आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद कर चोरी के मामलों की जांच करने के लिए शहर के कई स्थानों पर छापे मारे तथा 106 करोड़ रुपये नकद और 127 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें बरामद कीं। जब्त की गई कुल नकदी में 10 करोड़ रुपये के नये नोट थे। नोटबंदी के बाद यह नये नोटों की जब्ती का सबसे बड़ा मामला है। आयकर विभाग का अभियान यहां कल शुरू किया गया।

आयकर विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने आज यहां बताया, अभियान में अधिकारियों ने 127 किलोग्राम सोना, चलन से बाहर हो चुके नोटों वाले 96 करोड़ रुपये और 2,000 रुपये के नये नोटों वाले 10 करोड़ रुपये जब्त किए। बरामद 127 किग्रा सोना एक एक किलो सोने की छड़ों के रूप में था। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने मुद्रा रूपांतरण में शामिल सिंडिकेट के कम से कम आठ स्थानों पर अभियान शुरू किया और यह राशि जब्त की।

अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय लेन-देन, सोने की बिक्री की प्रविष्टियों और बिक्री:खरीद के रिकॉर्ड से संबंधित कई दस्तावेज भी जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि कथित सिंडिकेट के तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दायरे में कुछ अन्य लोग भी हैं। पिछले दिनों कर विभाग ने बेंगलुरू में 5.7 करोड़ रूपये के नए नोट बरामद किए थे। इसके बाद सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर हवाला लेनदेन, भ्रष्टाचार और धनशोधन की जांच शुरू की है।

Latest India News