A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के बाद हवाईअड्डों पर 70 करोड़ कैश और 170 किलो सोना जब्त

नोटबंदी के बाद हवाईअड्डों पर 70 करोड़ कैश और 170 किलो सोना जब्त

नोटबंदी के बाद से अब तक देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर यात्रियों से 70 करोड़ रूपए से ज्यादा कैश और 170 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक ओपी सिंह ने दी।

gold- India TV Hindi
gold

मुंबई: नोटबंदी के बाद से अब तक देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर यात्रियों से 70 करोड़ रूपए से ज्यादा कैश और 170 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक ओपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बरामद की गई इस नकदी में नए और पुराने दोनों ही तरह के नोट शामिल थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सिंह ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमने 70 करोड़ रूपए से अधिक की नकदी बरामद की है। नोटबंदी के बाद से देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर 170 किलोग्राम से ज्यादा सोना बरामद किया गया है। जब उनसे बरामद नकदी में नए नोटों के शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''दोनों (नए और पुराने) तरह के नोट इसमें शामिल थे लेकिन अधिकतर नोट नए ही थे।

पढ़ें: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से बच्चे के डायपर से मिले 16 किलो के सोने के बिस्किट

उन्होंने कहा कि ये बरामदगी CISF की देश के प्रति वचनबद्धता है और सरकार के सपनों को सच करने के उसके प्रयासों का नतीजा है। CISF की ओर से नकदी और सोना ले जा रहे यात्रियों के बारे में खुफिया जानकारी दिए जाने पर विभिन्न एजेंसियों ने ये बरामदगी की। CISF के महानिदेशक ने कहा, ''हम किसी व्यक्ति को खुद हिरासत में नहीं लेते। जब भी हम किसी व्यक्ति को ज्यादा नकदी ले जाते हुए देखते हैं, तो हम उनकी जांच करते हैं और संबंधित विभागों को इसकी सूचना देते हैं।''

Latest India News