A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS की ट्रेनिंग की वजह से मुमकिन हो पाई सर्जिकल स्ट्राइक: रक्षा मंत्री

RSS की ट्रेनिंग की वजह से मुमकिन हो पाई सर्जिकल स्ट्राइक: रक्षा मंत्री

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज सर्जिकल स्ट्राइक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जोड़ा। रक्षा मंत्री ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक में RSS का भी योगदान है। रक्षा मंत्री के मुताबिक पाकिस्तान में

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज सर्जिकल स्ट्राइक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जोड़ा। रक्षा मंत्री ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक में RSS का भी योगदान है। रक्षा मंत्री के मुताबिक पाकिस्तान में घुसकर दहशतर्दों को खत्म करने में आरएसएस का भी रोल है क्योंकि आरएसएस के बैकग्राउंड के कारण ही सरकार इतना बड़ा फैसला ले पाई वरना वो खुद गोवा जैसे राज्य से आते हैं जहां मार्शल्स नहीं होते।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पर्रिकर ने कहा कि इस फैसले के पीछे आरएसएस की शिक्षा का अहम योगदान है। इसके बाद उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेताओं और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। पर्रिकर ने कहा कि सेना की बहादुरी पर किसी को शक नहीं होना चाहिए और जिसको शक है उसे सबूत दिखाकर भी कोई फायदा नहीं क्योंकि शक का कोई इलाज नहीं।

उन्होंने आज कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है। उन्होंने नियंत्रण रेखा के पार भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों का सबूत मांग रहे लोगों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, पिछले पांच-छह वर्षों से संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन हो रहा है आंकड़े देख लीजिए। अंतर सिर्फ इतना है कि अब हम उन्हें करारा जवाब देते हैं।

सुरक्षा में चूक के सवाल पर पर्रिकर ने कहा, आप कुछ काम करते हैं और अगर इसमें चूक होती है तो गलतियों को सुधारा जाना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में उन्होंने कहा कि इनकी वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भारतीय और भी ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।

Latest India News