A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नमक संकट को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें, प्रशासन ने दी चेतावनी

नमक संकट को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें, प्रशासन ने दी चेतावनी

इंदौर: सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के चलते नमक खरीदने के लिये बड़ी तादाद में लोगों के किराना दुकानों पर टूट पड़ने के बाद चेते जिला प्रशासन ने आज कहा कि इस सिलसिले में गलत

salt- India TV Hindi
salt

इंदौर: सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के चलते नमक खरीदने के लिये बड़ी तादाद में लोगों के किराना दुकानों पर टूट पड़ने के बाद चेते जिला प्रशासन ने आज कहा कि इस सिलसिले में गलत संदेशों को आगे बढ़ाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाये जायेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जिलाधिकारी पी. नरहरि ने कहा, इंदौर में नमक की कोई कमी नहीं है। शहर की सभी दुकानों और गोदामों में पर्याप्त मात्रा में नमक उपलब्ध है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा नमक की कमी के संदेश चलाये जा रहे हैं। ऐसे लोगों के कठोर कानूनी कदम उठाये जायेंगे।

नरहरि ने कहा, अगर कोई व्यापारी अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा कीमत पर नमक बेचता पाया जायेगा, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नमक की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों के खिलाफ पुलिस भी निगाह रख रही है।

गौरतलब है कि इन अफवाहों के चलते शहर के बम्बई बाजार, राजमोहल्ला, खजराना और अन्य इलाकों में कल रात बड़ी संख्या में लोग किराना दुकानों पर उमड़े और उन्होंने धक्का-मुक्की के बीच नमक खरीदा।

Latest India News