A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 300 रुपये प्रति किलो बिका नमक, खत्म होने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी

300 रुपये प्रति किलो बिका नमक, खत्म होने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी

नई दिल्ली: देर शाम दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में नमक खत्म होने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। लोग नमक खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद दुकानों पर नमक खरीदने के लिए टूट पड़े।

salt- India TV Hindi
salt

नई दिल्ली: देर शाम दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में नमक खत्म होने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। लोग नमक खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद दुकानों पर नमक खरीदने के लिए टूट पड़े। नतीजा ये हुआ कि छोटे दुकानदारों के पास नमक का स्टॉक खत्म हो गया। 300 रुपये प्रतिकिलो तक नमक बिकने की खबर है। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

वहीं यूपी और दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया कि नमक की कमी नहीं है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। नमक की कोई कमी नहीं है। वहीं चीन के दाम भी बढ़ने की अफवाह भी फैली जिसके बाद लोग ज्यादा कीमत देकर चीनी खरीदने लगे। 

Latest India News