A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SBI ने 0.9 फीसदी घटाई ब्याज दरें, होम और कार लोन लेना हुआ सस्ता

SBI ने 0.9 फीसदी घटाई ब्याज दरें, होम और कार लोन लेना हुआ सस्ता

नई दिल्‍ली: नोटबंदी के बाद बैंकों की जमा में जोरदार इजाफा हुआ है। इसी के मद्देनजर देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पहली जनवरी को अपने ग्राहकों को नए साल का

sbi- India TV Hindi
sbi

नई दिल्‍ली: नोटबंदी के बाद बैंकों की जमा में जोरदार इजाफा हुआ है। इसी के मद्देनजर देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पहली जनवरी को अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा ब्‍याज दर घटा कर दिया है। अपनी विभिन्न परिपक्वता अवधि की बेंचमार्क लेंडिंग रेट में SBI ने 0.9 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। नई दरें आज से प्रभावी होंगी। अब होम और कार लोन लेने पर ईएमआई कम देनी होगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एसबीआई ने बयान में कहा, बैंक ने एक साल की अवधि की कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (MCLR) को 8.90 से घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है।

इतना कम हुआ ब्‍याज का बोझ

  • इसी तरह एक दिन के कर्ज के लिए ब्याज दर को 8.65 से घटाकर 7.75 प्रतिशत किया है।
  • तीन साल की अवधि के कर्ज के लिए इसे 9.05 प्रतिशत से घटाकर 8.15 प्रतिशत किया गया है।
  • बैंक ने एक महीने, तीन महीने, छह महीने तथा दो साल के कर्ज पर भी ब्याज दर में इसी अनुपात में कटौती की है।
  • इस तरह जनवरी, 2015 से बैंक अपनी बेंचमार्क ऋण दर में दो प्रतिशत की कटौती कर चुका है।

Latest India News