A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रदूषण की वजह से दिल्ली-NCR के कुछ स्कूल बंद, होगा स्वास्थ्य अलर्ट जारी

प्रदूषण की वजह से दिल्ली-NCR के कुछ स्कूल बंद, होगा स्वास्थ्य अलर्ट जारी

बढ़ते प्रदूषण के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ स्कूलों ने कल छुट्टी की घोषणा की है, जबकि कई स्कूलों ने सुबह की कक्षाएं रद्द कर दी हैं और विद्यार्थियों को मास्क पहनने के लिए कहा है।

schools in delhi ncr shut down after air pollution- India TV Hindi
schools in delhi ncr shut down after air pollution

नई दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ स्कूलों ने कल छुट्टी की घोषणा की है, जबकि कई स्कूलों ने सुबह की कक्षाएं रद्द कर दी हैं और विद्यार्थियों को मास्क पहनने के लिए कहा है।

विग्यान और पर्यावरण केंद्र (CSI) ने आज भारतीय मौसम विग्यान विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 17 साल में इस बार बहुत ही खराब दृश्यता के साथ सबसे ज्यादा धुंध है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो नवंबर को पिछले 17 साल में धुंध का सबसे खराब स्तर दर्ज किया गया।

सीएसई ने दिल्ली सरकार को भी स्वास्थ्य अलर्ट जारी करने को कहा है।

पहले ही दी गई थी चेतावनी

प्रदूषण पर नज़र रखने वाली संस्था System of Air Quality and Weather Forecasting and Research ने दिवाली से पहले ही चेतावनी दी थी कि आतिशबाजी की वजह से इस बार दिल्ली में बीते 3 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषण होगा। दिवाली के बाद जब दिल्ली की हवा में प्रदूषण की जांच की गई तो सफर का दावा काफी हद तक सही साबित हुआ।

Latest India News