A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लापता सुखोई विमान का तलाशी अभियान खराब मौसम से प्रभावित

लापता सुखोई विमान का तलाशी अभियान खराब मौसम से प्रभावित

भारतीय वायुसेना के लापता लड़ाकू विमान सुखोई 30MKI का तलाशी अभियान आज खराब मौसम से प्रभावित हुआ।

Sukhoi- India TV Hindi
Image Source : PTI Sukhoi

तेजपुर: भारतीय वायुसेना के लापता लड़ाकू विमान सुखोई 30MKI का तलाशी अभियान आज खराब मौसम से प्रभावित हुआ। वायुसेना सूत्रों ने कहा कि अभियान असम और पड़ोसी अरूणाचल प्रदेश के हिस्सों में खराब मौसम की स्थिति के बावजूद जारी रहा। इन्हीं इलाकों में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। 

दो पायलटों के साथ सुखोई विमान सुबह साढे दस बजे तेजपुर सलोनीबाड़ी वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। रक्षा प्रवक्ता और सेना की चौथी कोर के लेफ्टिनेंट कर्नल संबित घोष ने बताया कि विमान और पायलटों को खोजने के लिए हेलीकाप्टर द्वारा बड़े पैमाने पर खोजी अभियान चलाया गया। 

सोनितपुर जिला उपायुक्त मनोज कुमार डेका ने संवाददाताओं से कहा कि वायुसेना स्टेशन ने उन्हें जानकारी दी कि विमान से अंतिम संपर्क करीब 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ था जब वह सोनितपुर के पास बिस्वनाथ जिले के गोहपुर उपसंभाग के दूबिया के उपर उड़ रहा था। 

Latest India News