A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ा, दूसरा फरार

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ा, दूसरा फरार

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एटीएम लूटने आए दो आतंकियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आतंकी भाग निकला। जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकवादी अनंतनाग में एक एटीएम को लूटने के इरादे से पहुंचे थे।

Terrorist- India TV Hindi
Terrorist

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एटीएम लूटने आए दो आतंकियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आतंकी भाग निकला। जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकवादी अनंतनाग में एक एटीएम को लूटने के इरादे से पहुंचे थे। इससे पहले की दोनों अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते सुरक्षाबलों ने दोनों को घेर लिया। मुठभेड़ के बाद एक आतंकी मौके से भाग निकला जबकि दूसरा आतंकवादी सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ के बाद आतंकियों को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले पकड़े गए आतंकवादियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि किस तरह पाकिस्तान उन्हें कश्मीर में हिंसा फैलाने ट्रेनिंग देकर घुसपैठ कराता है।

Latest India News