ठाणे: शिवसैनिकों के एक गुट ने ठाणे की सड़कों पर लगने वाले रेहड़ी पटरियों को तहस नहस कर दिया। दुकानों में रखा हजारों का सामान बर्बाद कर दिया। दुकानदारों की मेहनत की कमाई को एक पल में मिट्टी में मिला दिया गया और इस दौरान फेरीवालों से मारपीट भी की गई।
ठाणे के बाजार में शिवसैनिकों ने दहशत पैदा कर दी है। यहां गोलगप्पों की ठेली हो, पर्स की दुकान हो या फिर ऑटो रिक्शावाले हर किसी बाहरी पर शिवसैनिकों का गुस्सा फूटा। मुठ्ठीभर शिवसैनिक झंडों-डंडों के साथ पूरे बाजार में कोहराम मचाते रहे लेकिन शिवसैनिकों को मनमानी पर लगाम लगाने वाला वहां कोई नहीं थी। कोई ये पूछने वाला नहीं था कि जो काम कानून का था, जो काम म्यूनिसिपैलिटी के कर्मचारियों का था, उस काम को शिवसैनिक अपने हाथ में कैसे ले सकते हैं।
पिछले 4 दिनों से ठाणे महानगर पालिका ने फेरी वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है लेकिन इसके बाद भी शिवसेना ने डोंबीवली और उसके आसपास फेरीवालों को जमकर परेशान किया, उनका सामान तबाह कर दिया और उनके साथ मारपीट भी की। शिवसैनिकों की दलील थी कि सड़कों पर फेरीवालों का कब्जा होने की वजह से आनेजाने वाली महिलाओं को दिक्कत होती है। उनका कहना है कि वो रेहड़ी पटरीवालों को भगाने का सिलसिला जारी रखेंगे
शिवसेना, बीजेपी के साथ महाराष्ट्र की सत्ता में है। डोम्बिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भी बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन है इसके बाद भी शिवसेना ने गुंडागर्दी दिखाई। मराठी वोट बैंक के खिलाफ शिवसेना बाहरियों के खिलाफ पहले भी अभियान चलाती रही है।नफरत की राजनीति की झंडाबरदार शिवसेना ठाणे में भी अपना पुराना रूप दिखाया है।
देखिए वीडियो-
Latest India News