A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: पैसे नहीं दिए तो बेटे ने बाप को जान से मार डाला

तमिलनाडु: पैसे नहीं दिए तो बेटे ने बाप को जान से मार डाला

तमिलनाडु के तंजावुर में एक युवक ने विदेश में नौकरी पाने के लिए पैसे का प्रबंध करने से इनकार करने पर अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

तंजावुर: तमिलनाडु के तंजावुर में एक युवक ने विदेश में नौकरी पाने के लिए पैसे का प्रबंध करने से इनकार करने पर अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जिले में कीलथोडी विनायगमपेती गांव के एक 24 वर्षीय युवक ने अपने 56 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बेटा एक ऑपरेटर के रूप में काम करता था और वह विदेश में नौकरी के लिए अपने पिता से रुपये मांग रहा था। 

पिता ने उसे पैसे देने में असमर्थता जताई जिसके बाद गुस्से में उसने अपने पिता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उसने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Latest India News