नई दिल्ली: प्राइवेट एयरलाइंस स्पाइसजेट की एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान राष्ट्रगान बजने का मामला सामने आया है। राष्ट्रगान पीए सिस्टम में उस समय अचानक शुरु हुआ। जब लैंडिन के कुछ समय पहले सभी यात्री सीट बेल्ट बांधकर बैठे हुए थे। जिसके कारण वह राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं हो पाएं। ये हालात 18 अप्रैल को तिरुपति से हैदराबाद जा रही फ्लाइट के दौरान पैदा हुए। जिसके बाद विमान में सवार एक यात्री ने एयरलाइंस कंपनी प्रबंधन से शिकायत की।
देश-विदेश की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यात्री ने बताया कि लैंडिंग से पहले कैबिन क्रू द्वारा राष्ट्रगान बजाया गया। ऐसे में यात्री और केबिन क्रू खड़े होने और राष्ट्रगान को उचित सम्मान देने की स्थिति में नहीं थे। यात्री पुनीत तिवारी ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट SG1044 के क्रू मेंबर्स ने राष्ट्रगान बजाया। यात्री तो यात्री, क्रू मेंबर्स भी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं हो सके।
इंदौर के एक बैंक में मैनेजर तिवारी ने बताया, 'जब हैरान हो गए जब राष्ट्रगान बजने लगा। यात्री लैंडिंग के वक्त सीट बेल्ट लगाए रहने के पायलट के निर्देश को मानने के लिए मजबूर थे।' तिवारी का आरोप है कि एक क्रू मेंबर ने राष्ट्रगान के बीच में म्यूजिक सिस्टम को बंद कर दिया और बाद में दोबारा से ऑन कर दिया।
प्लेन में पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ सफर कर रहे तिवारी ने पूरी घटना का विडियो बनाने का दावा करते हुए कहा कि वह पूरे मामले पर एयरलाइंस प्रबंधन के बर्ताव को लेकर आहत हैं।
वहीं, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, 'इस फ्लाइट के दौरान, हमारे क्रू मेंबर से गलती से किसी और गाने के बजाए राष्ट्रगान चला दिया। इसे तुरंत रोक दिया गया। इसकी वजह से हमारे कस्टमर्स को जो असुविधा हुई है, हमें उसके लिए खेद है।' वहीं, तिवारी के मुताबिक, जब उन्होंने शिकायत की तो एयरलाइंस ने कोई भी कदम उठाने से इनकार कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि सिस्टम में राष्ट्रगान अपलोड था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे सिस्टम पर राष्ट्रगान पहले से रिकॉर्ड होता है, जिसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।'
Latest India News