A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जासूसी मामला: SP के राज्यसभा सांसद का PA हिरासत में

जासूसी मामला: SP के राज्यसभा सांसद का PA हिरासत में

समाजवादी पार्टी के एक राज्यसभा सदस्य के निजी सहायक को दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले के संबंध में हिरासत में लिया है।

SP PA- India TV Hindi
SP PA

नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के एक राज्यसभा सदस्य के निजी सहायक को दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले के संबंध में हिरासत में लिया है। इस मामले में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मी को देश से निष्कासित किया जा चुका है और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सपा के राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम के पीए फरहत को बीती रात हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस इस मामले से जुड़े उन अन्य लोगों को भी पकड़ने की कोशिश कर रही है जिनके बारे में उसका मानना है कि वे लोग पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मी महमूद अख्तर के करीबी संपर्क में थे। अख्तर को 26 अक्तूबर को गोपनीय दस्तावेज लेते हुए पकड़ा गया था।

अख्तर के साथ दो अन्य व्यक्ति मौलाना रमजान और सुभाष जांगीड़ भी थे जो राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी सोहैब को जोधपुर में हिरासत में लिया गया। पुलिस उसे दिल्ली ले कर आई जहां उसे गिरफ्तार किया गया।

Latest India News