A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में रही इस मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर में रही इस मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल इस मौमस की सबसे सर्द रात रही। घाटी में जहां कई स्थानों पर तापमान काफी कम रहा, वहीं राज्य के लद्दाख क्षेत्र में लोगों को

srinagar_cold- India TV Hindi
srinagar_cold

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल इस मौमस की सबसे सर्द रात रही। घाटी में जहां कई स्थानों पर तापमान काफी कम रहा, वहीं राज्य के लद्दाख क्षेत्र में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। 

मौसम विग्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तुलना में आज एक डिग्री कम, शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 
उन्होंने बताया कि यह इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान था। 
गुलमर्ग स्की रिजोर्ट को छोड़ कर पूरे कश्मीर संभाग में पारा हिमांक बिंदु से नीचे रहा, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है और इसके सप्ताहांत तक ऐसे ही रहने की संभावना है। 

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर का कुपवाड़ा शहर राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पहाड़ी रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
उन्होंने बताया कि मशहूर गुलमर्ग स्की रिजोर्ट उत्तरी कश्मीर में एक अकेला ऐसा स्थान था जहां रात को पारा शून्य से उपर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया, वहीं नजदीक के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

लेह में रात का तापमान कल से पांच डिग्री अधिक, शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कल यहां तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। 
प्रवक्ता ने बताया कि कारगिल के तापमान के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। 
मौसम विग्यान विभाग ने निचले इलाकों में बारिश और उंचे इलाकों में रविवार से कम से कम दो दिन तक बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। 

Latest India News