A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में चार आतंकवादी ढेर, दो जवान शहीद

कश्मीर में चार आतंकवादी ढेर, दो जवान शहीद

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला स्थित फ्रिसल इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये और चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस, सेना

stack four militants in kashmir encounter- India TV Hindi
stack four militants in kashmir encounter

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला स्थित फ्रिसल इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये और चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस, सेना ने कुलगाम स्थित गांव की घेराबंदी कर ली। यह इलाका श्रीनगर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सूत्रों ने आशंका जतायी कि गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हुए तीन अन्य आतंकवादी वहां से भाग गए। उन्हें पकड़ने के लिये तलाश जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के फ्रिसल इलाके की घेराबंदी करने और तलाश अभियान शुरू करने के बाद आज सुबह मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है।

Latest India News