A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्र, गाड़ियों में लगाई आग

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्र, गाड़ियों में लगाई आग

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्रों ने आज जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी।

Allahabad- India TV Hindi
Allahabad

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्र, गाड़ियों में लगाई आग
Students flutter on vacating hostels at Allahabad University, Fire vehicle
इलाहाबाद: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्रों ने आज जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। छात्रों के गुस्से का आलम यह था कि पूरे इलाके में अफरातफरी और भय का माहौल पैदा हो गया। छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी कारों को भी निशाना बनाया और आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक छात्रों ने दो बसों और कई कारों में आग लगा दी है। फिलहाल पुलिस हालात को सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

आप को बता दें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कई हॉस्टल्स ऐसे हैं जहां छात्र लंबे अर्से से कब्जा जमाए हुए हैं। इन छात्रों को कई बार हॉस्टल खाली करने का नोटिस भी दिया गया है लेकिन इन पर नोटिसों को कोई असर नहीं हुआ। अब जबरन यूनिवर्सिटी प्रशासन को हॉस्टल खाली करना पड़ा। वहीं छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन के इस रवैये से काफी नाराज हैं।

Latest India News