A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज AIIMS में भर्ती, किडनी का हो रहा है इलाज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज AIIMS में भर्ती, किडनी का हो रहा है इलाज

नई दिल्ली: एम्स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी संबंधी दिक्कतों का इलाज हो रहा है और संभवत: अगले कुछ दिन तक वह अस्पताल में ही रहेंगी। एम्स के सूत्रों ने कहा, उनकी

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: एम्स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी संबंधी दिक्कतों का इलाज हो रहा है और संभवत: अगले कुछ दिन तक वह अस्पताल में ही रहेंगी। एम्स के सूत्रों ने कहा, उनकी हालत स्थिर है। मधुमेह की पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं। उनका डायलिसिस किया जा रहा है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया और वहां डॉक्टरों की एक टीम उनका ख्याल रख रही है। कार्डियो थोरैकिक सेन्टर के प्रमुख बलराम एरान की निगरानी में सुषमा को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेन्टर में भर्ती कराया गया है।

सुषमा पिछले 20 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित हैं। भाजपा की 64 वर्षीय नेता को अप्रैल में भी एम्स में भर्ती किया गया था। तब उन्हें न्यूमोनिया और अन्य दिक्कतें थीं।

Latest India News