A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SYL विवाद: हरियाणा-पंजाब सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात

SYL विवाद: हरियाणा-पंजाब सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात

सतलुज-यमुना लिंक नहर को खोदने के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं के गुरूवार को अंबाला में जुटने की धमकी के मद्देनजर हरियाणा पंजाब सीमा पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

SYL Canal- India TV Hindi
SYL Canal

अंबाला: सतलुज-यमुना लिंक नहर को खोदने के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं के गुरूवार को अंबाला में जुटने की धमकी के मद्देनजर हरियाणा-पंजाब सीमा पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (अंबाला रेंज) आरसी मिश्रा ने अंबाला शहर के पास सीमा पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, '23 फरवरी को हालात पर काबू पाने के लिए हरियाणा पुलिस ने भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को सीमा पर तैनात किया है।' इनेलो ने कहा, 'अंबाला शहर के पास सब्जी बाजार में पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे और एसवाईएल नहर को खोदने के लिए पंजाब की तरफ बढ़ेंगे।' पंजाब पुलिस ने भी सीमा पर पर्याप्त इंतजाम किए हैं। 

पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि वो इनेलो कार्यकर्ताओं को राज्य में घुसने और कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे। मिश्रा ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने पंजाब के समकक्षों के साथ संपर्क में है और हालात पर करीबी नजर रख रही है। 

इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसवाईएल नहर खोदने का इनेलो का फैसला सिर्फ सियासी नाटक है। उन्होंने कहा, इनेलो जब सत्ता में थी तो उसने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने के लिए पंजाब पर कभी दबाव डालने की कोशिश नहीं की। मंत्री ने कहा, 'इनेलो नेता अगर पूरे पंजाब के इलाके में एसवाईएल नहर खोदने में कामयाब हुए तो भाजपा उनका स्वागत करेगी।' 

Latest India News