A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

तमिलनाडु में 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

तमिलनाडु में इस वर्ष 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए गए।

results- India TV Hindi
results

चेन्नई: तमिलनाडु में इस वर्ष 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए गए।

परीक्षा में 92.1 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस वर्ष मार्च में हुई परीक्षा में कुल 8,93,262 छात्र बैठे थे। एक किन्नर छात्र ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है। राज्य सरकार ने इस वर्ष के बाद से रैकिंग प्रणाली हटाने का निर्णय लिया हैं।

आज जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों के नाम घोषित नहीं किए। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पहले से ही यह व्यवस्था कर रखी है। इस वर्ष भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा।

सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 94.5 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई जबकि 89.3 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य विषय में कुल 8301 छात्रों ने 100 अंक हासिल किए है जबकि 3656 छात्रों ने गणित में सौ प्रतिशत प्राप्त किया है।

Latest India News