A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया 'अम्मा' का पार्थिव शरीर, मरीना बीच पर अंतिम संस्कार

अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया 'अम्मा' का पार्थिव शरीर, मरीना बीच पर अंतिम संस्कार

तमिलनाडु की सीएम जयललिता का अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद रविवार की शाम से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अपोलो अस्पताल के बाहर बड़ी तादाद में जयललिता के समर्थक मौजूद हैं।

jayalalitha- India TV Hindi
Image Source : PTI jayalalitha

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं और पिछले करीब 3 माह से अस्पताल में भर्ती थीं। चेन्नई के मरीना बीच पर मंगलवार शाम 4.30 उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके निधन पर केंद्र सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जहां देश भर के सरकारी इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए जयललिता के पार्थिव शरीर को राजाजी हॉल में रखा गया है, जहां हजारों समर्थक अपनी 'अम्मा' को अंतिम विदाई देने के लिए कतार में खड़े हैं।

​इससे पहले अपोलो अस्पताल की एक्जक्यूटिव डायरेक्टर संगीता रेड्डी ने कहा था कि जयललिता की हालत बहुत गंभीर है और उनके लिये सभी बेहतर से बेहतर कोशिशें की जा रही हैं।

Also read:

राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक विजिनरी और योग्य प्रशासक होने के साथ ही करिश्माई और लोकप्रिय नेता थीं। देश ने एक अनमोल सितारा खो दिया है। उन्होंने अपना जीवन तमिलनाडु के लोगों के लिए समर्पित किया। 

जयललिता का जीवन प्रेरणास्रोत: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जयललिता के निधन से भारतीय राजनीति एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई मुश्किल है। जनता के साथ उनका जुड़ाव, गरीबों के कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

राज्य में रोक दी गई है बस सेवा

राज्य में बस सेवा रोक दी गई है और अस्पताल के बाहर बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि हालात को काबू में रखा जा सके। गृह मंत्री राजनाथ सिंह लगातार तमिलनाडु के राज्यपाल के संपर्क में हैं। जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटिश डॉक्टर बुलाए गए थे और दिल्ली के एम्स से भी 4 डॉक्टरों का एक दल आज चेन्नई भेजा गया था।

इससे पहले 22 सितंबर को जयललिता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद भर्ती हुई थीं। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी और अब कल उन्हें दिल का दौरा भी पड़ गया।

केन्द्र की पैनी नज़र, PM ने ली जानकारी

केन्द्र सरकार कल शाम से ही राज्य सरकार के संपर्क में थी, डॉक्टरों की टीम को भी चेन्नई भेजा गया, ये टीम पिछले दो महीने से जयललिता की हालात पर नज़र रख रही थी। गृहमंत्रालय से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय तक पल पल की जानकारी ले रहे हैं, केन्द्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों को भी तैयार रहने को कह दिया है।

Also read:

Latest India News