A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

श्रीनगर में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

श्रीनगर में CRPF जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है।

CRPF attacked- India TV Hindi
CRPF attacked

श्रीनगर में CRPF जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि श्रीनगर के पांठ चौक इलाके में CRPF जवानों के काफिले पर उस वक्त हमला हुआ जब वे गश्त पर थे। फिलहाल इलाके की नाकाबंदी कर आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमले में कितने आतंकी थे। आपको बता दें कि श्रीनगर और अनंतनाग में लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं और माना जा रहा है कि इससे पहले असामाजिक तत्वों ने अशांति पैदा करने के लिए ऐसा किया है।

 

 

 

Latest India News