A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शोपियां में आतंकी मुठभेड़, आतंकवादी की मौत, एक जवान घायल

शोपियां में आतंकी मुठभेड़, आतंकवादी की मौत, एक जवान घायल

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में आज एक आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया।

terrorist killed in terror attack in shopian- India TV Hindi
terrorist killed in terror attack in shopian

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में आज एक आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 60 किलोमीटर दूर दोबजान गांव में चार आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा बलों के सहयोग से गांव को घेर लिया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल एक निश्चित मकान की ओर बढ़े तो वहां छुपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गोलीबारी का जवाब दिया। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि ताजा रिपोर्ट आने तक भीषण मुठभेड़ जारी थी।

Latest India News