A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में पुलिस दल पर हमला करने की कोशिश करते 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में पुलिस दल पर हमला करने की कोशिश करते 2 आतंकवादी ढेर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3 वरिष्ठ अधिकारियों पर घात लगाकर हमले की कोशिश के दौरान दो आतंकवादी ढेर हो गए।

pulwama- India TV Hindi
pulwama

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलिस अधीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों समेत एक पुलिस दल पर घात लगाकर हमला करने की कोशिश करने वाले 2 आतंकवादियों को आज ढेर कर दिया गया।

घटना पडगामपुरा की है जहां पुलवामा और अवंतीपुरा के पुलिस अधीक्षकों रईस अहमद और जाहिद मलिक का काफिला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली के काफिले के साथ जा रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि एक कार में जा रहे उग्रवादी कोहली की कार के पीछे से आये और अवंतीपुरा तथा पुलवामा की सीमा पर वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक सभी पुलिसकर्मियों ने फौरन जवाबी गोली चलाईं जिसमें दोनों दहशतगर्द मारे गये।

पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण कश्मीर) एस पानी ने कहा कि पुलिस ने दो हथियार जब्त कर लिये और आतंकियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने पुलिस बल की भूमिका की सराहना की जिसने दोनों दहशतगर्दों को मार गिराया।

देखिए वीडियो-

Latest India News