A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 27 टन बीफ से भरा था यमुना एक्सप्रेस-वे पर पकड़ा गया ट्रक

27 टन बीफ से भरा था यमुना एक्सप्रेस-वे पर पकड़ा गया ट्रक

पशुपालन विभाग की मथुरा के पशुचिकित्सा विवि में स्थित प्रदेश की लैब ने कहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की जांच पड़ताल में दो दिन पहले 27 टन मांस से भरे गए ट्रक में बीफ था।

Representative Image | Photo: Pixabay- India TV Hindi
Representative Image | Photo: Pixabay

मथुरा: पशुपालन विभाग की मथुरा के पशुचिकित्सा विवि में स्थित प्रदेश की लैब ने कहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की जांच पड़ताल में दो दिन पहले 27 टन मांस से भरे गए ट्रक में बीफ था। मांट क्षेत्र के सर्किल अफसर संजय कुमार सागर ने बताया कि गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर शाम को गश्त के दौरान भोपाल से दिल्ली की ओर जा रहे तिरपाल से ढके एक ट्रक को पकड़ा गया। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक चांद खां से मालूम हुआ कि उ मांस शाहजमा खान, जिंसी कीघर भोपाल ने भैंस का मीट बताकर बुक कराया था तथा दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित अल अली एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को पहुंचाया जाना था। उन्होंने बताया कि वेटरनरी विभाग के विशेषग्यों को बुलाकर जांच कराई गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बीफ या गोवंश का मांस बताया। 

उन्होंने बताया कि चालक व क्लीनर तथा उनके बताए आधार पर बीफ का व्यापार करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

Latest India News