अमरीका ने अफ़गानिस्तान में पहली बार अपना अब तक का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया है। इस सबसे बड़े बम GBU-43/B को Mother of all Bombs के नाम से भी जाना जाता है। इसे सबसे पहले 2003 में टेस्ट किया गया था लेकिन इसका इस्तेमाल पहले कभी नहीं हुआ।
मदर ऑफ ऑल बॉम्ब (Mother of all Bombs)
यह 30 फीट (9 मीटर) लंबा और करीब 10 हजार किलोग्राम वज़नी होता है। यह GPS से संचालित होता है। इसे एक MC-130 ट्रांसपोर्ट प्लेन के कार्गो डोर से फेंका गया। ज़मीन पर गिरते ही यह बम फटता है। MoB एयरक्राफ्ट के ज़रिए एक पैलेट से गिराया जाता है। गिराते वक़्त इसे पैराशूट से झटका दिया जाता है ताकि वह खिसक जाए। इसे फोर ग्रिड फिन से दिशानिर्देशित किया जाता है। इसका मुख्य असर भयावह धमाके के गुबार के रूप में होता है। इसे 18,000 एलबी टीएनटी से बनाया गया है। इस बम में एल्यूमीनियम का पतला कवर होता है।
अगली स्लाइड में जानें बंकर बस्टर बम के बारे में
Latest India News