A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं देखा होगा पहले कभी हेयर कट का ऐसा तरीका...

नहीं देखा होगा पहले कभी हेयर कट का ऐसा तरीका...

सैलून में अलग-अलग स्टाइल से बाल तो आपने जरूर कटवाए होंगे लेकिन क्या कभी आग से बाल कटवाए हैं अगर नहीं तो एक बार कराकर देखिये। इसे कराने से पहले यकीनन हर किसी को डर लगेगा कि कहीं आग की लपटों से पूरे बाल, चेहरा या स्कल्स जल ना जाए

Fire Hair Cut- India TV Hindi
Fire Hair Cut

नई दिल्ली: सैलून में अलग-अलग स्टाइल से बाल तो आपने जरूर कटवाए होंगे लेकिन क्या कभी आग से बाल कटवाए हैं अगर नहीं तो एक बार कराकर देखिये। इसे कराने से पहले यकीनन हर किसी को डर लगेगा कि कहीं आग की लपटों से पूरे बाल, चेहरा या स्कल्स जल ना जाए पर ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। हेयर स्टाइलिस्ट नाज़िम का कहना है कि फायर हेयर कट पूरी सावधानी के साथ किया जाता है। कट करने से पहले बालों पर एक खास तरह का ज़ैल लगाया जाता है ताकि आग फैले नहीं। गांधी नगर के रहने वाले नाजिम अपने फायर हेयर कट की वजह से काफी पॉपुलर हैं और करीब छह महीने से फायर हेयर कट कर रहे हैं। (अगले राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम की हो रही है चर्चा.....)

एक फायर हेयर कट करने में अमूनन तीस से चालीस मिनट लगते हैं। नाजिम कहते है कि छोटे और पतले बालों पर फायर कट नहीं हो सकता है लेकिन सिल्की और हेवी बालों को इसके जरिये बाउंसी लुक जरूर दिया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि फायर हेयर कट सिर्फ भारत में ही होता हो। ये पाकिस्तान में भी मशहूर है।

गौरतलब है कि हेयर कट के अजीबोगरीब तरीके पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल में एक वीडियो आया थी जिसमें एक बार्बर को हथौड़े और चापड़ (मांस काटने वाले चाकू) से बाल काटते हुए दिखाया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक शख्स कुर्सी पर बैठकर बाल कटवा रहा है। बार्बर उसके सिर के साइड्स और पीछे के बालों को काटने के लिए उसके सिर पर चापड़ रखकर धीरे-धीरे से हथौड़ा मारता है और आप यकीन नहीं करेंगे कि वह शख्स बाल आराम से कटाते हुए नजर आ रहा है। कुछ इसी तरह का मामला कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के शाहबाद गांव में भी सामने आया था। यहां दशरथ नाम का एक नाई मोमबत्ती की मदद से बाल काटता था। दशरथ ने बताया कि वो पहले बालों को मोमबत्ती से जलाता है और फिर उसे स्टाइल से काटता है।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप
दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी

Latest India News