A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कालाधन, भ्रष्टाचार को खत्म करना मेरी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर: प्रधानमंत्री

कालाधन, भ्रष्टाचार को खत्म करना मेरी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देश की व्यवस्था को कालाधन और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के काम को अपने एजेंडे में काफी ऊंचे स्थान पर रखा है।

Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI Narendra Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देश की व्यवस्था को कालाधन और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के काम को अपने एजेंडे में काफी ऊंचे स्थान पर रखा है। मोदी ने साथ में यह भी कहा कि सरकार देश में रोजगार व स्व-रोजगार के अवसरों के सृजन में तेजी लाने के प्रयास कर रही है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मोदी ने कुआलालंपुर में आयोजित इकोनॉमिक टाइम्स एशियन बिजनेस लीडर्स कानक्लेव 2016 को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये संबोधित करते हुए कहा, ''भारत फिलहाल आर्थिक बदलाव से गुजर रहा है...हम अब डिजिटल और कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं। सम्मेलन को मलेशियाई समकक्ष नजीब रज्जाक ने भी संबोधित किया।''

नोटबंदी पर लिए गए फैसले के संदर्भ में पीएम मोदी ने कहा, ''इस समय कालाधन तथा भ्रष्टाचार से व्यवस्था को मुक्त करने का काम मेरे एजेंडे में बहुत उपर है। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक प्रक्रिया ऐसी गतिविधयों की ओर आगे बढ़ी है जो रोजगार या स्व-रोजगार के अवसर सृजित करने के लिये महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि अधिक-से-अधिक एफडीआई आकर्षित करने के लिये कई पहल किये गये हैं और इस दिशा में उठाये गये विभिन्न कदमों का जिक्र किया।

पढ़ें: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से बच्चे के डायपर से मिले 16 किलो के सोने के बिस्किट

उन्होंने यह भी कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) को लागू करने के लिये संविधान में संशोधन किये गये हैं और इसे संसद की मंजूरी मिल गयी है। इसके 2017 से लागू होने की उम्मीद है। वस्तु एवं सेवा कर (GST) से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में व्यापक सुधार होंगे।

Latest India News