9. साल 2004 में आई सुनामी
साल 2004 में करीब 9.1 से 9.3 की तीव्रता के साथ यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भूकंप था, जिसने हिंदुस्तान को हिलाकर रख दिया। इस भूकंप ने सुनामी को जन्म दे दिया जिसकी वजह से करीब 227,898 लोग मारे गए। यह इतना तगड़ा झटका था कि इसका असर सबसे ज्यादा समय तक (8.3 मिनट से 10 मिनट) रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस भूकंप जिसने सुनामी को जन्म दे दिया वो इतना ताकतवर था कि उसका प्रभाव 23,000 हिरोशिमा जैसे परमाणु बमों की ऊर्जा के बराबर हो सकता। सुनामी की ऊंची लहरों ने अकेले दक्षिण भारत, श्रीलंका, अंडमान और निकोबार द्वीप में लाखों लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।
अगली स्लाइड में पढ़ें उत्तराखंड में आई बाढ़ के बारे में
Latest India News