A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर 60 किलोमीटर के बाद राजमार्गों पर खुलेगा ट्रामा सेन्टर: खट्टर

हर 60 किलोमीटर के बाद राजमार्गों पर खुलेगा ट्रामा सेन्टर: खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज घोषणा की कि दुर्घटना पीडि़तों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए हर 60 किलोमीटर के बाद राजमार्गों पर ट्रामा सेन्टर खोला जाएगा।

cm khattar- India TV Hindi
cm khattar

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज घोषणा की कि दुर्घटना पीडि़तों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए हर 60 किलोमीटर के बाद राजमार्गों पर ट्रामा सेन्टर खोला जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पानीपत और यमुनानगर जिलों के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक में उन्होंने कहा, हरियाणा पहला राज्य होगा जहां राजमार्ग पर हर 60 किलोमीटर के बाद ट्रामा सेन्टर खुलेगा। इस समय राज्य में सात ट्रामा सेन्टर काम कर रहा है और 12 नये सेन्टर खोले जाने का प्रस्ताव है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक में जिलों के विधायक और संबंधित उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा खट्टर ने कहा कि राज्य में पशुधन को चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल और रोग से बेहतर रोकथाम मुहैया कराने के लिए सभी जिलों में सुपर स्पेशियलिटी पॉली क्लीनिक स्थापित किये जाएंगे।

Latest India News