A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामनवमी का जश्न बदला मातम में, 3 की कुचल कर मौत, 15 घायल

रामनवमी का जश्न बदला मातम में, 3 की कुचल कर मौत, 15 घायल

जालंधर में रामनवमी के झांकी में शामिल ट्रक के अचानक भीड़ में घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई है और पंद्रह से ज्यादा लोग घायल है। बताया जाता है कि ट्रक के ब्रेक पेल हो गए थे।

Truck runs over people watching Ramnavmi jhanki- India TV Hindi
Truck runs over people watching Ramnavmi jhanki

जालंधर में रामनवमी के झांकी में शामिल ट्रक के अचानक भीड़ में घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई है और पंद्रह से ज्यादा लोग घायल है। बताया जाता है कि ट्रक के ब्रेक पेल हो गए थे। 

जालंधर के ज्योति चौक पर मंगलवार की शाम को रमनवमी मेला देखने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे लेकिन अचानक तब भगदड़ मच गई जब राम नवमी की शोभा यात्रा की झांकियों में शामिल एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और भीड़ में घुस गया। ट्रक की चपेट में 20 लोग आ गए जिसमें तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
  
हादसे के बाद मेले में आए लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बच्चे भी हैं।

पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।  

Latest India News