नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काले धन पर लगाम लगाने का फैसला उन पर भारी पड़ता दिख रहा है। देश में 500 और 1,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने के फैसले के बाद सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर मोदी के 3 लाख से अधिक फालोअर ने उनका साथ छोड़ दिया। फैसले के बाद जनता के साथ सीधे संवाद के लिए ट्विटर पर बेहद सक्रिय प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर 9 नवंबर को 3 लाख फॉलोवर घट गए थे, जबकि 10 नवंबर को प्रधानमंत्री के प्रशंसकों की संख्या 4 लाख बढ़ गई।
ट्विटर की ओर से प्राप्त सूचना के मुताबिक, मोदी के नोट संबंधी ऐलान के बाद ट्विटर पर उनके 3,13,312 फॉलोअर ने उनका साथ छोड़ दिया। PM मोदी को कड़े फैसले के लिए जोरदार समर्थन मिला और उनके फॉलोवर्स की संख्या 4 लाख 30 हजार से अधिक बढ़ गई। फॉलोवर्स की बढ़ोत्तरी का यह सिलसिला अगले दिन भी जारी रहा मोदी के ट्विटर पर 2.4 करोड़ से अधिक फॉलोअर रहे हैं।
ट्विटर पर नवंबर महीने में प्रधानमंत्री के फॉलोवर्स में औसतन 27 हजार का इजाफा हो रहा था। आठ नवंबर को करीब 44 हजार लोगों ने प्रधानमंत्री को फॉलो किया था।
Latest India News