बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में पुलिस ने एक सेवानिवृत फौजी के घर पर छापा मारकर करीब 200 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने सोमवार को बांदा में बताया कि मुखबिर की सूचना पर पतरहा गांव में सेवानिवृत फौजी हरीशंकर कुशवाहा के घर पर रविवार रात छापा मारा गया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान पुलिस ने उसके घर से अवैध रूप से लाया गया 4 बोरियों में भरा 200 किलोग्राम विस्फोटक अमोनिया नाइट्रेट बरामद किया। उन्होंने बताया कि पूर्व फौजी के पास विस्फोटक रखने का लाइसेंस ना होने पर उस सामग्री को जब्त कर लिया गया। इस दौरान कुशवाहा पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
वर्मा ने बताया कि अमोनिया नाइट्रेट का इस्तेमाल आमतौर पर खनन के लिए पहाड़ की चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है, लेकिन कुशवाहा के नाम ना तो खनन के लिए किसी पहाड़ का पट्टा है और ना ही विस्फोटक रखने का लाइसेंस ही दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक कुशवाहा के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के अलावा कुछ अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
Latest India News