नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट 2017 (UGC NET 2017 ) का परीक्षा परिणाम आज घोषित हो सकता है। गौरतलब है कि यूजीसी नेट 2017 का एग्जाम 22 जनवरी 2017 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित हुआ था। यूजीसी नेट 2017 के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आज इंतजार की घडि़या खत्म होने की पूरी संभावना है और आज शाम तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाने की संभावना है।
यूजीसी नेट की परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से हर साल आयोजित कराई जाती है। आप अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर देखे सकते हैं। तो वही पहली बार योग को भी इस परीक्षा में एक विषय के तौर पर शामिल किया गया था।
हांलाकि यूजीसी नेट की परीक्षा हर साल जुलाई और दिसंबर में ही आयोजित की जाती थी, लेकिन इस साल ये परीक्षा जनवरी में कराई गई। इस परीक्षा में जो भी क्वलिफाई करता है वो जूनियर रिसर्च फेलोशिप और विश्वविधालयों एवं कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनता है।
CBSE UGC NET RESULT 2017 का परीक्षा परिणाम यहां देखें : रिजल्ट देखने के लिए आपके पास अपना बोर्ड रोल नंबर या फिर पंजीकरण संख्या, एडमिट कार्ड आदि होने चाहिए। आप अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर देख सकते है।
(अगले हफ्ते तक आ सकते है SSLC 2017 के परीक्षा परिणाम)
Latest India News