नई दिल्ली: उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट की जांच में धीरे-धीरे साजिश की परतें खुल रही हैं। पुलिस के मुताबिक धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश के तहत हुआ और धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया। ब्लास्ट के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश एटीएस ने होशंगाबाद से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस मुख्यालय लाया जा रहा है।
देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
आपको बता दें कि भोपाल से 70 किमी दूर कालापीपल में जबड़ी स्टेशन के पास मंगलवार सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर (59320) ट्रेन में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 12 यात्री घायल हो गए। ब्लास्ट के बाद ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जिस डिब्बे में ब्लास्ट हुआ उसमें बड़ा छेद हो गया।
उधर, उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट के सिलसिले में कानपुर से एक संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई जबकि दूसरा पुलिस और एटीएस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं लखनऊ का ठाकुरगंज में पुलिस और आतंकी के बीच मुठभेड़ जारी है।
ये भी पढ़ें
Latest India News