A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय बजट एक माह पहले पेश किया जाएगा : मोदी

केंद्रीय बजट एक माह पहले पेश किया जाएगा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक माह पहले पेश किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि परियोजनाएं पहले से तेजी से लागू हो सकें।

Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI Narendra Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक माह पहले पेश किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि परियोजनाएं पहले से तेजी से लागू हो सकें ।मोदी ने यह टिप्पणी प्रो एक्टिव गवर्नेस एवं समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए बहुद्देश्यीय मल्टी मॉडल मंच 'प्रगति' का 16वीं बार उपयोग करते हुए की। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ''प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया है कि केंद्रीय बजट लगभग एक माह पहले पेश किया जाएगा ताकि परियोजनाओं एवं योजनाओं पर अमल में तेजी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया है कि अपनी योजनाएं इसके साथ पंक्तिबद्ध कर लें ताकि वे इसका अधिकतम लाभ ले सकें।" 

सामान्य तौर पर केंद्रीय बजट हर वर्ष फरवरी के अंत में पेश किया जाता है। 

Latest India News