A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में कुंवारी माँ ने अपने बच्चे को जन्म लेते ही बाल्टी में डुबाकर मारा

तेलंगाना में कुंवारी माँ ने अपने बच्चे को जन्म लेते ही बाल्टी में डुबाकर मारा

हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 22 साल की एक महिला पर अपने बच्चे को जन्म लेते ही बाल्टी के पानी में डुबाकर मार देने का आरोप है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला तेलंगाना के खम्मम जिले की रहने वाली है और कुंवारी है।

Baby- India TV Hindi
Baby

नई दिल्ली: हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 22 साल की एक महिला पर अपने बच्चे को जन्म लेते ही बाल्टी के पानी में डुबाकर मार देने का आरोप है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला तेलंगाना के खम्मम जिले की रहने वाली है और कुंवारी है।

हालाँकि हत्या करने का स्पष्ट कारण तो अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि महिला कुंवारी थी और बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया है। उसने पिछले हफ्ते ही बतौर लैब टेक्नीशियन एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी ज्वाइन की थी।

ये भी पढ़ें

...तो जम्मू-कश्मीर से इन दस हजार मुसलमानों को निकाल दिया जाएगा बाहर
बड़ा खुलासा: केजरीवाल ने निजी केस के लिए सरकारी खजाने से मांगे 3.86 करोड़
मेरे केसरिया कपड़ों के कारण मेरे बारे में भ्रांतियां फैलाई गई: योगी आदित्यनाथ
जोधाबाई का चौंकाने वाला सच आया सामने, गोवा के लेखक ने किया बड़ा खुलासा!

हालाँकि हॉस्पिटल को पता नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है। सोमवार रात करीब 1:30 बजे हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने वॉशरूम से बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने वॉशरूम के दरवाजे से झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए।

उन्होंने देखा कि महिला अपने बच्चे को बाल्टी के पानी में डुबा रही है। कर्मचारियों ने तुरन्त दरवाजा खोला, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस दौरान महिला को भी ब्लीडिंग हो रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Latest India News