A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार

यूपी: अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार

नोएडा के रूपवास गांव में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या करने वाली महिला और उसके एक साथी को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

नोएडा: नोएडा के रूपवास गांव में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या करने वाली महिला और उसके एक साथी को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा (प्रथम) अरूण कुमार ने बताया कि रूपवास गांव में रहने वाले नजाकत का शव बुधवार दोपहर को गांव के पास मिला था। सीओ ने बताया कि 10 मार्च को उसकी पत्नी ने थाना सूरजपुर में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच कल नजाकत के परिजनों ने उसकी पत्नी मोहसिना प्रेमी राहुल, रविंदर तथा सोनू को नामित करते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने मोहसिना व सोने उर्फ काला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि 10 मार्च को नजाकत को उन्होंने नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया तथा उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को रूपवास के जंगल में फेंक दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मोहसिना के राहुल से करीब 6 साल से अवैध संबंध हैं। इस बात का नजाकत लगातार विरोध कर रहा था। उसे अपने रास्ते से हटाने की नीयत से मोहसीना ने अपने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest India News