A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC 2016 का रिजल्ट जारी, नंदिनी के आर ने टॉप किया, अनमोल दूसरे स्थान पर

UPSC 2016 का रिजल्ट जारी, नंदिनी के आर ने टॉप किया, अनमोल दूसरे स्थान पर

देश की प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC 2016 का रिजल्ट जारी हो गया है। नंदिनी के आर इस परीक्षा में पहले स्थान पर है जबकि अनमोल शेर सिंह बेदी को दूसरा स्थान मिला है

Nandini K R IAS Topper- India TV Hindi
Image Source : PTI Nandini K R IAS Topper

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC 2016 का रिजल्ट जारी हो गया है। कर्नाटक की नंदिनी के आर इस परीक्षा में पहले स्थान पर हैं जबकि अनमोल शेर सिंह बेदी को दूसरा स्थान मिला है। जी रोनांकी तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 25 उम्मीदवारों में 18 पुरूष एवं सात महिलाएं हैं। आप रिजल्ट www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 1099 छात्रों ने क्वालिफाई किया है। रिजल्ट के मुताबिक 500 जनरल कोटे के परीक्षार्थी, 347 ओबीसी, 163 एसी और 89 एटी कैटगरी के परीक्षार्थी सफल रहे हैं। इन परीक्षार्थियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और ग्रुप बी) में होगी।

टॉप 10 में तीन महिलाएं हैं। नंदिनी के अलावा सौम्या पांडेय और श्वेता चौहान भी टॉप 10 में हैं। यह लगातार तीसरा साल है जब महिला उम्मीदवार ने टॉप किया है। इससे पहले 2015 में टीना डाबी और 2014 में इरा सिंघल ने UPSC की परीक्षा में टॉप किया था।

 

Latest India News