A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: मेरठ में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर खुदकुशी की

यूपी: मेरठ में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कलंजरी गांव में प्रेमी ने कथित रूप से पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कलंजरी गांव में प्रेमी ने कथित रूप से पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जानी पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में ईख के खेत में युवक-युवती के गोली लगे शव बरामद किए गए थे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि शवों की शिनाख्त ललिता (19) पुत्री धनपाल और संदीप 25 (पुत्र) श्रीपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ललिता और संदीप के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजन इन संबंधों के खिलाफ थे। ऐसे में मामला ससाइड का लग रहा है। मौके से जो साक्ष्य मिले हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले संदीप ने ललिता को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानी पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि कोई पक्ष तहरीर देता है, तो पुलिस उसके आधार पर जांच और कार्रवाई करेगी।

Latest India News