नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ कर दिल दहला देने वाला हादसी हुआ। एक तेज़ रफ्तार अर्टिगा गाड़ी ने पहले एक महिला को टक्कर मारी, उसके बाद महिला की कार में भी जोरदार टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
टक्कर इतनी तेज़ थी कि कार पलट गई। कार के पलटने के साथ ही महिला ने भी पलटे खाए और वो कार के नीचे दब गई। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद नाज़ुक है। टक्कर मारने वाली गाड़ी नाबालिग चला रहा था।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Latest India News