A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस शख्स ने लगा दी 2000 रुपए के नए नोट को आग, देखिये फिर क्या हुआ......

इस शख्स ने लगा दी 2000 रुपए के नए नोट को आग, देखिये फिर क्या हुआ......

जब से मोदी सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद किये हैं तब से देश में जहां एक ओर लोग अपने पुराने नोट को नए नोट में बदलवाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 2000 के नए नोट के साथ मस्ती करने में लगे हुए हैं।

2000 new note burnt- India TV Hindi
2000 new note burnt

नई दिल्ली: जब से मोदी सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद किये हैं तब से देश में जहां एक ओर लोग अपने पुराने नोट को नए नोट में बदलवाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 2000 के नए नोट के साथ मस्ती करने में लगे हुए हैं।

2000 का जो नया नोट जारी किया गया है उसे लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह बना हुआ है। कुछ लोग इसे बार- बार हाथ में पकड़ कर निहार रहे हैं तो कुछ 2000 के नोट के साथ सेल्फी खींचकर उसे सोशल साइटस पर डाल रहे हैं, लेकिन आपको ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि कुछ लोग इस नोट के साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

ऐसे ही महानुभव ये हैं...इन जनाब ने तो नोट में आग ही लगा दी ये देखने के लिए कि नया नोट आग की मार को झेल पाता है या नहीं। हालांकि आपको बता दें कि नोट को आग लगाना या उसे नष्ट  करना कानूनी अपराध है मगर इन जनाब ने नोट को आग भी लगाई और उसे इंटरनेट पर भी डाल दिया।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने 2000 के नोट को पानी में धोने की कोशिश की ये जानने के लिए कि ये रंग छोड़ता है या नहीं। इस वीडियो को सोशल साइट्स पर खूब शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखिए लोगों ने किस तरह 2000 के नोट को धो डाला है।

Latest India News