A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब एक प्यासे किंग कोबरा को लोगों ने बोतल से पिलाया पानी....

जब एक प्यासे किंग कोबरा को लोगों ने बोतल से पिलाया पानी....

नई दिल्ली: गर्मी का कहर देशभर में जारी है। इससे क्या इंसान क्या जीव-जंतु सभी प्रभावित हो रहे है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के कइगा में गर्मी और सूखे की मार का एक अनोखा

King Cobra- India TV Hindi
King Cobra

नई दिल्ली: गर्मी का कहर देशभर में जारी है। इससे क्या इंसान क्या जीव-जंतु सभी प्रभावित हो रहे है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के कइगा में गर्मी और सूखे की मार का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक आदमी खतरनाक किंग कोबरा को बोतल से पानी पिलाते देखा गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हुआ यूं कि सूखे के दौरान एक कोबरा प्‍यास के मारे बुरी तरह बेहाल होकर पानी की खोज में इस गांव में दाखिल हो गया। लेकिन आश्‍चर्य की बात है कि लोगों ने उसे खदेड़ने या उस पर हमला बोलने की बजाय उसकी समस्‍या को समझा और उसे पानी भी पिलाया। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि एक आदमी ने पानी की बोतल लेकर किस तरह सांप के सिर पर पानी उंडेला और इसके बाद सांप ने सारा पानी सोख लिया।

ये भी पढ़ें

ट्रिपल तलाक की शिकार ने वोट के बदले योगी से मांगा इंसाफ
लोकसभा में GST संशोधन बिल पास, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
'एक जोड़ी कपड़े में आया लखनऊ', CM बनने की कहानी, योगी की जुबानी
मैं राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं हूं, प्रस्ताव आता भी है तो ठुकरा दूंगा: RSS चीफ

इस आदमी को बखूबी पता था कि ऐसा करना महंगा भी पड़ सकता है इसलिए उसने साथ में एक सपेरे को भी लेकर रखा ताकि सांप को संभाला जा सके। उसने पीछे से कोबरा की पूंछ पकड़ रखी थी ताकि वह हमला ना कर सके। इस गांव में आखिर इस 12 फीट के कोबरा की जान बचा ली गई। मालूम हो कि दक्षिण भारत के कुछ इलाके सूखे की चपेट में हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि सूखे के कारण वन्‍य प्राणी प्रभावित हुए हैं।

Latest India News