A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेवा कर विभाग अगले महीने माल्या के विमान की नीलामी करेगा

सेवा कर विभाग अगले महीने माल्या के विमान की नीलामी करेगा

नई दिल्ली: सेवाकर विभाग अगले महीने शराब कारोबारी विजय माल्या के कॉर्पोरेट जेट की नीलामी करेगा। सेवाकर विभाग को किंगफिशर एयरलाइंस से 535 करोड़ रुपये का बकाया वसूलना है। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

नई दिल्ली: सेवाकर विभाग अगले महीने शराब कारोबारी विजय माल्या के कॉर्पोरेट जेट की नीलामी करेगा। सेवाकर विभाग को किंगफिशर एयरलाइंस से 535 करोड़ रुपये का बकाया वसूलना है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सेवाकर विभाग के मुंबई कार्यालय ने किंगफिशर एयरलाइन से जुड़े कॉर्पोरेट जेट एयरबस ए319 की बिक्री के लिये ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की हैं। यह विमान मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़ा है। विभाग पहले ही इस विमान की कुर्की कर चुका है।

बोली का आयोजन एमएसटीसी द्वारा किया जायेगा। एमएसटीसी सेवा कर विभाग का बिक्री एजेंट है। यइ बिक्री 28-29 नवंबर को होगी। इस बारे में नीलामी नोटिस जारी कर दिया गया है।

बोली लगाने से पहले किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिये बोली लगाने वाले विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विमान के उपकरणों, उससे जुड़े तथ्यों और संबंधित दस्तावेजों के बारे में विभाग से जानकारी ली जा सकती है।

Latest India News